Rajasthan current affairs 2020
in this post rajasthan gk in hindi pdf for RPSC,PATWAR,POLICE ,
राजस्थान करंट अफेयर्स फरवरी 2020 Q. एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड रैंकिंग में जयपुर एयरपोर्ट की रैंक क्या रही है ? ➡️ 89 वीं Q. राजस्थान में बाल मजदूरी ,बाल दुर्व्यवहार तथा बाल शोषण के खिलाफ मुक्ति कारवां जन जागरण अभियान कहां से शुरू किया गया था ? ➡️ जयपुर Q. राजस्थान के कितने जिलों में एक साथ डिजिटल हेल्थ सर्वे प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा ? ➡️ 5 ( जोधपुर ,अजमेर ,सीकर ,उदयपुर, और सिरोही ) Q. फरवरी 2020 में राजस्थान की प्रथम रेल बस सेवा को बंद करने की घोषणा की गई, इसका संचालन कहां किया गया था ? ➡️ मेड़ता सिटी Q. राजस्थान के किस जिले में दुधारू पशुओं के पंजीकरण के लिए इनाफ़ पोर्टल की शुरुआत की गई है ? ➡️ जयपुर Q. 1 फरवरी 2020 को राजस्थान के लोक देवता की 1108 वी जन्म जयंती मनाई गई थी ? ➡️ देवनारायण जी Q. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में जातिगत भेदभाव में कौन सा जिला प्रथम स्थान पर है ? ➡️ जयपुर Q. राजस्थान के कितने जिलों का सर्वे जरीब के बजाय पहली बार सेटेलाइट से किया जाएगा ? ➡️ 11 Q. 4 से 10 फरवरी तक राजस्थान में कौन सा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था ? ➡️ 31 वां Q. राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से समानांतर साहित्य उत्सव का आयोजन कहां किया गया था ? ➡️ जयपुर Q. राजस्थान के साहित्यकार कमल रंगा को मायड़ भाषा राजस्थानी पुरस्कार 2019 के तहत पारसमल पांडे राजस्थानी साहित्य पुरस्कार किस कृति के लिए दिया गया ? ➡️ अदीठ साच Q. राजस्थान के महाविद्यालय में शुरू किया गया अर्जुन दृष्टि कार्यक्रम का संबंध किस क्षेत्र से है ? ➡️ खेल से Q. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की कृति 'भारत में उद्यमिता' का विमोचन किसने किया था ? ➡️ एम वेंकैया नायडू Q. राजस्थान की किस मंडी में साफ सफाई के लिए कचरा संयंत्र स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है ? ➡️ मुहाना मंडी Q. राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय मरू महोत्सव का आयोजन कब किया गया था ? ➡️ 6 से 9 फरवरी (पोकरण, जैसलमेर ) Q. यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज समिति के 43 वें सम्मेलन में राजस्थान के किस शहर को विश्व विरासत का दर्जा प्रदान किया गया था ? ➡️ जयपुर Q. राजस्थान का कौनसा शहर कृषि और उपज की उच्च तकनीक फाइटोट्रॉन स्थापित करने वाला भारत का दूसरा शहर बनेगा ? ➡️ उदयपुर Q. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा कब से लागू हुई है ? ➡️ 5 फरवरी 2020 Q. राजस्थान का पहला सोलर सिस्टम प्रशिक्षण केंद्र किस जिले में स्थापित किया जाएगा ? ➡️ बीकानेर Q. राजस्थान के कितने जिलों में आपदा मित्र योजना की शुरुआत की जा रही है ? ➡️ 13 Q. केंद्र सरकार के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में तीसरे चरण के तहत राजस्थान की किस नदी को शामिल किया गया है ? ➡️ चंबल नदी Q. केंद्र सरकार के सर्विस ऑफ लिविंग सूचकांक 2019-20 में राजस्थान के कितने शहरों को सम्मिलित किया गया है ? ➡️ 5 (जोधपुर ,उदयपुर ,अजमेर, जयपुर, कोटा ) Q. भारत के किस राज्य के हर विश्वविद्यालय में सविधान पार्क स्थापित किए जाएंगे ? ➡️ राजस्थान Q. पासपोर्ट के लिए समयावधि में पुलिस वेरिफिकेशन के मामले में राजस्थान कौन से स्थान पर रहा है ? ➡️ 23 वें Q. 9 फरवरी 2020 को राजस्थान में नवजात शिशु की देखभाल के लिए 'नवजात सुरक्षा योजना' शुरू करने की घोषणा किसने की थी ? ➡️ रघु शर्मा Q. फरवरी 2020 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आयुक्त किसे नियुक्त किया गया था ? ➡️ महेंद्र सोनी Q. राजस्थान के उदयपुर और कोटा की सिस्टर सिटी किसे बनाया गया है ? ➡️ इटानगर और पासीघाट Q. आईसीसी विश्व कप अंडर-19 में भारतीय टीम में सर्वाधिक विकेट लेने वाले रवि विश्नोई का संबंध राजस्थान के किस जिले से है - ➡️ जोधपुर Q. 10 से 28 फरवरी के बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' उत्सव में राजस्थान के साथ किस राज्य को जोड़ा है ? ➡️ असम Q. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है ? ➡️ सौरभ स्वामी Q. भारत के किस राज्य में 24 घंटे चलने वाला दुनिया का पहला सोलर प्लांट बनाया गया है ? ➡️ राजस्थान Q. राजस्थान सरकार ने राज्य के तहसीलों में जमाबंदी रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट कहां शुरू किया गया है ? ➡️ गंगवाना (अजमेर ) Q. राजस्थान सरकार ने गुरु गोलवलकर जनभागीदारी विकास योजना का नाम बदलकर किसके नाम पर रखा है ? ➡️ महात्मा गांधी Q. हाल ही में महाराणा मेवाड़ सम्मान राजस्थान के किस व्यक्ति को दिए जाने की घोषणा की है ? ➡️ प्रकाश चंद शर्मा Q. महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन के द्वारा राजस्थान के किस खिलाड़ी का चयन अरावली सम्मान के लिए किया गया है ? ➡️ गौरवी सिंघवी Q. 13 फरवरी 2020 से राजस्थान में 13वें वर्ल्ड सैक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल की शुरुआत कहां की गई है ? ➡️ जोधपुर Q. भारत की किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने पानी में पारे की जांच के लिए नया सेंसर विकसित किया है ? ➡️ आईआईटी जोधपुर Q. गुजरात का सुप्रसिद्ध कवि श्री काग बापू लोक साहित्य अवार्ड राजस्थान के किस व्यक्ति को दिया गया है ? ➡️ भंवर सिंह समौर Q. राजस्थान का संयुक्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है ? ➡️ राजेश कुमार चौहान Q. टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली राजस्थान की भावना जाट का संबंध किस जिले से हैं - ➡️ राजसमंद Q. केंद्र सरकार की डिजिटल गांव योजना में राजस्थान के किस जिले को सम्मिलित किया गया है ? ➡️ राजसमंद Q. राजस्थान का बीसलपुर राज्य का पहला कंप्यूटराइज्ड बांध बन गया है इसका संबंध किस जिले से है - ➡️ टोंक Q. केंद्र सरकार के संकल्प प्रोजेक्ट में राजस्थान के किस जिले को मॉडल जिले के रूप में शामिल किया जाएगा ? ➡️ अलवर Q. 23 से 25 फरवरी को राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित किया गया था ? ➡️ जयपुर Q. नागपुर में राजस्थान के किस व्यक्ति को आर्यभट्ट एस्ट्रोनॉमी अवार्ड से सम्मानित किया गया था ? ➡️ डॉ कुलदीप शर्मा Q. परफॉर्मेंस मेजरमेंट सिस्टम रिपोर्ट 2020 के अनुसार राजस्थान का कौनसा पुलिस थाना पहले स्थान पर रहा है ? ➡️ कोटा ग्रामीण Q. 28 फरवरी से 2 मार्च तक किस जिले में राज्य पैरा खेलों का आयोजन किया जा रहा है ? ➡️ जोधपुर Q. 22 फरवरी 2020 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय टैक्स कॉन्फ्रेंस 2020 मंथन का उद्घाटन कहां किया था ? ➡️ कोटा Q. राजस्थान का कौन सा एयरपोर्ट सफाई और सुरक्षा के मामले में संपूर्ण भारत में पहले स्थान पर रहा है ? ➡️ महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (उदयपुर ) Q. भारत का कौन सा राज्य सड़क को अपग्रेड करने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा है ? ➡️ राजस्थान Q. नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छता रैंकिंग में जयपुर एयरपोर्ट कौन से स्थान पर रहा है ? ➡️ तीसरे स्थान पर Q. भारत की दूसरी भूकंप अभियांत्रिकी लैब कहां स्थापित की जा रही है ? ➡️ जयपुर Q. नई दिल्ली में राजस्थान के किस विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार दिया गया ? ➡️ कृष्णा पूनिया Q. राजस्थान के किस साहित्यकार को कन्हैयालाल पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है ? ➡️ मोहन आलोक Q. निरोगी राजस्थान अभियान को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा किसने की थी ? ➡️ अशोक गहलोत Q. भारत में ग्राहक संतुष्टि सर्वे में उदयपुर एयरपोर्ट का कौन सा स्थान है ? ➡️ दूसरा Q. 29 फरवरी 2020 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कोटा में सुपोषित मां कार्यक्रम की शुरुआत किसके द्वारा की गई ? ➡️ स्मृति ईरानी Q. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है ? ➡️ धर्मपाल जरौली Q. किस राज्य सरकार द्वारा जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए ई- मुलाकात सिस्टम की शुरुआत की गई है ? ➡️ राजस्थान Q. राजस्थान की किस खिलाड़ी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में स्वर्ण पदक जीता है ? ➡️ कृतिका शर्मा Q. विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2019 में 30 सबसे प्रदूषित शहरों में राजस्थान के किन शहरों को शामिल किया गया है ? ➡️ जोधपुर और भिवाड़ी Q. राजस्थान सरकार ने जल संरक्षण से संबंधित इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है ? ➡️ टर्टल Q. राजस्थान के किस व्यक्ति को स्पेन में इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है ? ➡️ अचार्य लोकेश मुनी
RAJASTHAN CURRENT AFFIRS